Amazon ने छोटे लॉजिस्टिक कारोबारियों की मदद के लिए बनाया विशेष कोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

बेंगलुरु।  ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने अपने मंच से जुड़े लघु एवं मध्यम (एसएमबी) स्तर के लॉजिस्टिक कारोबारियों की मदद के लिए बुधवार को विशेष कोष पेश किया। यह एसएमबी लगभग पूरी तरह अमेजन से होने वाली बिक्री पर ही निर्भर करते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन (बंद) की वजह से एसएमबी वित्तीय तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यह कोष छोटे स्तर पर डिलिवरी और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले उसके सहायकों और चुनिंदा मालवहन सहायकों की मदद करेगा।

यह कोष उन्हें बंद की वजह से उभरी ‘नयी वास्तविकताओं’ के अनुरूप अपने कारोबारी मॉडल को ढालने में मदद करेगा। यह कोष उनके साथ काम करने वाले करीब 40,000 कर्मचारियों को अप्रैल 2020 महीने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेगा। साथ ही एक बार में उपलब्ध करायी जाने वाली यह राशि उन्हें कई और तरह से राहत पहुंचाएगी। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा यह राशि उनकी बुनियादी ढांचे की लागत और नकदी की जरूरतों को भी पूरा करेगी ताकि बंद के बाद वह अपने पूर्ववत स्तर पर दोबारा काम शुरू कर सकें।

प्रमुख खबरें

Delhi Lakshmi Yojana: CM Rekha Gupta ने बांटे Approval Letters, Women Empowerment और CBDC मॉडल का विस्तृत विश्लेषण

UP Elections से पहले SP का बड़ा दांव, Dimple Yadav ने किया स्त्री सम्मान का ऐलान: हर साल देंगे 40 हजार

Gen Alpha छात्र सड़कों पर उतरे, जर्जर School Infrastructure के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

Adani Energy को Maharashtra में मिला 4,700 करोड़ का Transmission Project, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा दबदबा