शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा मजबूत, निफ्टी फिर 9,400 अंक पर

sensex

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 32,114.52 अंक और निफ्टी 9,380.90 अंक पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार शंघाई, हांगकांग और सियोल जैसे प्रमुख एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल भाव 3.52 प्रतिशत बढ़कर 23.54 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख का असर बुधवार को घरेलू बाजार पर भी देखा गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ गया और निफ्टी भी 9,400 अंक तक आ गया। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की उछाल के साथ 32,431.20 अंक पर खुला। सबुह के कारोबार में सवा दस बजे यह 334.95 अंक यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 32,449.47 अंक पर चल रहा है। इसी तरह निफ्टी 98.05 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,478.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 32,114.52 अंक और निफ्टी 9,380.90 अंक पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार शंघाई, हांगकांग और सियोल जैसे प्रमुख एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों के 68600 करोड़ रुपये बट्टे खाते में, RBI ने दिया जवाब

निवेशकों को अमेरिका के फेडरल रिजर्व की मौद्रित नीति का इंतजार भी है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर धीरे-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म होने की उम्मीद से भी निवेशकों की धारणा मजबूत दिख रही है। बंद खत्म होने से आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 122.15 करोड़ रुपये की बिकवाली की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल भाव 3.52 प्रतिशत बढ़कर 23.54 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। कोरोना वायरस से भारत में मरने वालों की संख्या 1,007 तक पहुंच गयी है। वहीं वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा करीब 2.17 लाख है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़