ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में 15 अरब डॉलर और निवेश करने की इच्छुक: सीईओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

वाशिंगटन। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कंपनी की योजना भारत में 15 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की है, जिससे कंपनी का भारत में कुल निवेश 26 अरब डॉलर हो जाएगा। अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जैसी ने कहा कि कंपनी भारत में पहले से ही 11 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई। मुझे लगता है कि हमारे कई लक्ष्य समान हैं।

इसे भी पढ़ें: Pak Minister ख्वाजा आसिफ ने PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, पार की सारी हदें

मंत्रालय ने ट्वीट किया, “चर्चा भारत में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अमेजन के साथ सहयोग बढ़ाने की संभावना और ई-कॉमर्स के क्षेत्र पर केंद्रित रही।” मोदी ने भारत में एमएसएमई के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की अमेजन की पहल का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman

Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत