अब घर बैठे आराम से ऑनलाइन खरीदे अपनी पसंदीदा कार, Amazon Pay पर शुरू हुई ये सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

नयी दिल्ली। ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन की डिजिटल भुगतान इकाई अमेजन पे ऑनलाइन वाहन बीमा उपलब्ध कराने वाली कंपनी एको जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत अमेजन पे अपने मंच परदोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए बीमा पेशकश करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा अमेजन पे पर एको इंश्योरेंस के वाहन बीमा आसानी से उपलब्ध होंगे। वहीं अमेजन प्राइम सदस्यों को अतिरिक्त छूट के रूप में अलग से लाभ मिलेगा। कंपनी ने कहा कि बीमा लेने के लिए ग्राहक को मोटरसाइकिल या कार की सामान्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद वह बीमा की राशि के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक बिना किसी समस्या के कागज के बिना दावा कर सकते हैं। कुछ शहरों में एक घंटे में पिकअप, तीन दिन में दावे का निपटान, एक साल की मरम्मत की वारंटी की सुविधा दी गयी है।

प्रमुख खबरें

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान

Assam Election में BJP की जीत के दावों पर Hemant Soren का पलटवार, बोले- जमीनी हकीकत कुछ और है