अमेजन वर्षावन आग: इस शर्त पर आर्थिक सहायता लेने के लिए तैयार हुआ ब्राजील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

रियो डी जिनेरियो। अमेजन वर्षावन में लगी आग को बुझाने के लिए ब्राजील अब इस शर्त पर विदेशी आर्थिक सहायता लेने के लिए तैयार हो गया है कि इस धन पर लातिन अमेरिकी देश का नियंत्रण होगा। राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो के प्रवक्ता ओटावियो रिगो बरोज ने कहा कि ब्राजील सरकार राष्ट्रपति के जरिए संगठनों और देशों से आर्थिक मदद लेने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आवश्यक बिंदु यह है कि यह पैसा, ब्राजील में प्रवेश करने पर, ब्राजील के लोगों के नियंत्रण में होगा।

गौरलतब है कि ब्राजील ने जी-7 देशों की ओर से की गई मदद की पेशकश ठुकरा दी थी। राष्ट्रपति के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ ओनिक्स लोरेन्जॉनी ने ‘जी1 न्यूज’ वेबसाइट से कहा था, ‘‘हम (मदद की पेशकश की) सराहना करते हैं लेकिन शायद वे संसाधन यूरोप में पुन:वनीकरण के लिए ज्यादा जरूरी हैं।’’

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता