अंबानी की सुरक्षा का मामला : एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

मुंबई। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: महामारी के शिकार लोगों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करे सरकार: कुमारस्वामी

अधिकारी ने बताया, ‘‘अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरन की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माने को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।’’ उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता का पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से भारत का हाल बेहाल! एक दिन में 3,32,730 नए मामले, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि माने को दिन में अदालत में पेश किया जायेगा। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इन दोनों मामलों के संबंध में मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों - सचिव वाझे और रियाज काजी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024: Jasprit Bumrah ने जीता दिल, लखनऊ से हार के बाद नन्हें फैन को दी पर्पल कैप- Video

India में रिलीज होने जा रही है कोरिया की हॉरर फिल्म Exhuma, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Telangana: के चंद्रशेखर राव के खिलाफ चुनाव आयोग का बड़ा एक्‍शन, प्रचार पर लगा 48 घंटे का बैन

अपने केंद्रीय नेतृत्व की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस पार्टी दिल्ली में पतन के कगार पर है: वीरेंद्र सचदेवा