संन्यास से वापसी कर फिर हैदराबाद के लिये खेलना चाहते हैं अम्बाती रायुडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

 चेन्नई। भारत के पूर्व बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने हाल में अपने क्रिकेटिया कैरियर को अलविदा कह दिया था लेकिन अब उन्होंने संन्यास से वापसी और हैदराबाद के लिये सभी तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा व्यक्त की है। रायुडू ने 2019 विश्व कप के लिये अनदेखी किये जाने के बाद संन्यास की घोषणा की थी, उन्होंने बीसीसीआई के प्रो रत्नाकर शेट्टी को लिखा और फिर हैदराबाद की ओर से खेलने की इच्छा व्यक्त की। शेट्टी हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) की प्रशासकों की समिति के सदस्य भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है पाकिस्तान का गेंदबाजी कोच

शेट्टी ने कहा कि रायुडू ने यह फैसला जल्दबाजी में लिया था और अच्छा है कि उन्हें यह चीज महसूस हो गयी है और अब उन्होंने इससे वापसी की इच्छा व्यक्त की है। बीसीसीआई के अनुभवी प्रशासक शेट्टी ने कहा, ‘‘जब उसने संन्यास लेने का फैसला किया था तो मैं हैरान हो गया था क्योंकि मुझे लगा था कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला था।’’ शेट्टी ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि सीनियर खिलाड़ियों जैसे वीवीएस लक्ष्मण से बात करके उसे अपनी गलती का अहसास हो गया और उसने संन्यास से वापसी करने का फैसला किया।’’

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav