अजित पवार का दावा, 2022 तक बन जाएगा आंबेडकर स्मारक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी जरूरी अनुमति मिल जाने पर 2022 तक डॉ. बी आर आंबेडकर का स्मारक बन जाएगा।  उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजना के लिए धन की कमी नहीं होगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2015 में स्मारक की आधारशिला रखी थी।  अजित पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम 14 अप्रैल 2022 तक काम पूरा करने का प्रयास करेंगे... सरकार सुनिश्चित करेगी कि परियोजना के लिए धन की कोई कमी ना हो।’’ संविधान निर्माता आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को होती है।  

इसे भी पढ़ें: अजित पवार ने इंदु मिल में की आंबेडकर स्मारक के कार्यों की समीक्षा

राज्य में बेमौसम बारिश के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी स्थिति हुयी है और फसल के नुकसान की स्थिति में सरकार हमेशा किसानों के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘हालिया बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जाना है।’’ राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बारिश हुई। 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित