यूपी में दूसरे दिन भी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, दांव पर लगी मरीजों की जान

By अजय कुमार | Jul 27, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 250 एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम (एएलएस) की एंबुलेंस चला रहे कर्मचारियों को उनकी नई कंपनी द्वारा कम वेतन दिए जाने और ट्रेनिंग के नाम पर 20 हजार रुपए लिए जाने से नाराज होकर  करीब एक हजार एम्बुलेंस कर्मचारी जो कल हड़ताल पर चले गए थे। समझौता न होने पर एंबुलेंस कार्मियों की हड़ताल तमाम जिलों में दूसरे दिन भी जारी है। आज भी यूपी में दूसरे दिन भी एंबुलेंस नहीं चली। इनके साथ ही 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के भी कर्मचारी इनके पक्ष में उतर आए थे और कार्य बंद कर दिया था। जिसका बुरा असर पूरे प्रदेश की एंबुलेंस सेवाओं पर पड़ा है। कुल 4720 एंबुलेंस पर तैनात करीब 23 हजार कर्मचारियों की शासन से वार्ता विफल होने के बाद एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर गए हैं। मालूम हो कि अभी तक जीवीकेइएमआरआइ एएलएस, 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रही थी लेकिन एएलएस एंबुलेंस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी बीते दिनों जिगित्सा हेल्थ केयर को सौंपी गई थी।एंबुलेंस कर्मी हरदोई,सीतापुर,गोण्डा,शाहजहांपुर आदि जिलों में जिला चिकित्सालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

स्पेन में जबरन क्यों घुसे हजारों मुस्लिम? डरा देगी इसके पीछे की कहानीस मेलोनी ने दी धमकी, मोदी हुए अलर्ट

NEET Protest FIR पर Sandeep Dikshit का केंद्र पर वार, छात्रों को Criminals जैसा न मानें

PM Modi ने Alluri Sitarama Raju के नाम किया Bhogapuram Airport, कहा- परिवारवाद की परंपरा खत्म

Nepal में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की चिंगारी क्या समूचे हिंदू समाज के लिए खतरे की घंटी है?