नागरिकता संशोधन कानून को अशोक गहलोत ने बताया अव्यावहारिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संशोधित नागरिकता कानून को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि इसे लागू नहीं किया जा सकता। गहलोत ने कहा कि यह अव्यावहारिक है इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता। छह, सात राज्य यह बात कह चुके हैं। सरकार को इसे रद्द करना चाहिए। राजस्थान सरकार इस कानून को लागू करेगी? 

यह पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि मैं कह चुका हूं कि यह अव्यावहारिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार वास्तविक मुद्दों पर काम करने में विफल रही है और मुद्दा आधारित राजनीति करने के बजाय धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा