अमेरिका और चीन के बीच छिड़ा मुद्रा विवाद, चीनी मुद्रा युआन और हुई कमजोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

शंघाई। अमेरिका के साथ जारी मुद्रा विवाद के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने युआन की विनिमय दर में और कटौती कर दी है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने बुधवार को युआन की विनिमय दर 6.9996 युआन प्रति डॉलर तय की। इससे पहले मंगलवार को विनिमय दर 11 साल के निचले स्तर पर आ गयी थी।

इसे भी पढ़ें: चीन, वियतनाम से आयातित कुछ इस्पात उत्पादों पर प्रतिपूरक शुल्क लगा सकती है सरकार

अमेरिका द्वारा एक सितंबर से चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद चीन की मुद्रा सोमवार को सात युआन प्रति डॉलर के स्तर से नीचे गिर गयी थी। अमेरिका ने चीन के ऊपर मुद्रा के साथ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा