America ने उड़ा दिए अपने ही MC-130J एयरक्रॉफ्ट, दुश्मन ने लिए मजे

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2026

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक और बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां ईरान ने अमेरिकी विमानों के मलवे की तस्वीरों को साझा किया है। और इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान के जलकर खाख हो चुके पार्ट्स इसमें दिखाई दे रहे हैं। ईरान ने अमेरिका पर इन तस्वीरों के जरिए तंज कसा है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पायलट को ईरान से निकाल लाने को अपनी जीत बताई है। वहीं ईरानी संसद के स्पीकर ने इन फोटो को शेयर करते हुए कहा कि अगर अमेरिका को ऐसी तीन और जीत मिल जाए तो वो पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। वहीं इसके अलावा ईरान की एंबेसीज कई जगह जो हैं वो भी लगातार इन तस्वीरों को साझा कर रही हैं अलग-अलग कैप्शंस के साथ। आपको बता दें इंडिया में स्थित ईरान की एंबेसी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है वेलकम टू हेल यानी कि जहन्नुम में आपका स्वागत है। 

इसे भी पढ़ें: Putin के सामने जेलेंस्की का सरेंडर! इन शर्तों पर डाल दिए हथियार?

हालांकि ऑपरेशन के दौरान MC130 जे विमान किसी वजह से फंस गया और उन्हें वहां से निकाल पाना संभव नहीं था। ऐसे में अमेरिकी सेना के पास एक ही विकल्प बचा इन विमानों को खुद ही नष्ट कर दिया जाए ताकि वह ईरान के हाथ ना लगे। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान इन विमानों को उड़ा दिया गया। यानी एक तरफ अमेरिका अपने पायलट को बचा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ वो अपने ही महंगे सैन्य संसाधन को कुर्बानी दे रहा था। ईरान ने इस मौके को अमेरिका पर तंज कसने के लिए इस्तेमाल किया है। ईरानी संसद के स्पीकर ने सोशल मीडिया पर इन नष्ट विमानों की तस्वीरें साझा की और अमेरिका पर जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: ईरान का स्टॉक फुल, किम जोंग ने दी घातक मिसाइलें, टेंशन में ट्रंप-नेतन्याहू?

दूसरी तरफ ईरान की सेना ने दावा भी किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने अमेरिका के कई विमान मार गिराए हैं। ईरान के मुताबिक एक C130 ट्रांसपोर्ट विमान और दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर भी इस दौरान नष्ट हुए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर इन दावों को सही माना जाए तो इस जंग में अब तक अमेरिका के कई लड़ाकू विमान नष्ट हो चुके हैं। जिनमें हाल ही में गिराया गया 15 और एक A10 विमान भी शामिल है। फिलहाल अमेरिका अपने पायलट की सुरक्षित वापसी को बड़ी सफलता बता रहा है। लेकिन उसके लिए चुकाई गई कीमत भी अब सामने आ रही है।

प्रमुख खबरें

Sikar Travel Guide: Raksha Bandhan पर करें Jeen Mata के दर्शन, Rajasthan का यह मंदिर है भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक

एक क्लिक पर मिलेगी डाक सेवा, तकनीक के साथ जनसेवा के नए युग में प्रवेश कर रहा भारतीय डाक: ज्योतिरादित्य सिंधिया

UP Weather: पूर्वी उत्तर प्रदेश में Heavy Rain, अगले 24 घंटे भी भारी बारिश का अलर्ट

खबरों की दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चुनौती, यहां आंखों देखा और कानों सुना भी झूठ हो सकता है!