झुकता है अमेरिका झुकाने वाला चाहिए, ट्रंप के खास ने किया साफ, भारत से ज़रूरी कोई देश नहीं

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026

भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने एक बेहद अहम संबोधन किया। जिसमें उन्होंने भारत को बेहद अहम साझेदार और दोस्त बताया है। उन्होंने इस बातचीत के क्रम में दो अहम जानकारियां दी हैं। एक तो ये कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर जो बातचीत जारी है, उसको लेकर उन्होंने कहा है कि दोनों पक्ष एक्टिव रूप से बातचीत कर रहे हैं और ट्रेड पर जल्द ही कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि मैं ये जानकारी पहली बार दे रहा हूं और घोषणा कर रहा हूं कि भारत को अमेरिका अपने पॉक्स सिलिका ग्रुप में एक सदस्य के तौर पर शामिल करने जा रहा है। इसके लिए उसे इनवाइट किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Iran Protests Death | ईरान में विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 646 हुई

साल-दो साल में भारत आ सकते हैं ट्रंप

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जल्द मिलने आएंगे। उम्मीद है अगले एक-दो साल में वह भारत आएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप अक्सर अपनी पिछली भारत यात्रा को याद करते है और अगले एक-दो सालों में दोबारा भारत आने की योजना बना रहे है। मैं पिछले हफ्ते राष्ट्रपति ट्रंप के साथ था, तो उन्होंने अपने अनुभव और भारत के महान प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी गहरी दोस्ती के बारे में बताया। गोर के बयान से अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक की टिप्पणियों से पैदा भ्रम दूर हो गया है, जिसमें लुटनिक ने कहा था कि ट्रेड डील पर बातचीत रुक गई है क्योंकि मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया था। 

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal | भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होगा? पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से सुलझेगी टैरिफ की उलझन!

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार