भारत से बहुत कुछ सीख सकता है US, ओबामा को अमेरिका में ही मिली सलाह, अपनी ऊर्जा सराहना करने में खर्च करनी चाहिए

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2023

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग के एक पूर्व आयुक्त ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत की आलोचना करने से ज्यादा उसकी सराहना करने में अपनी ऊर्जा खर्च करनी चाहिए। अमेरिकी ईसाई धर्म प्रचारक जॉनी मूर ने कहा कि भारत मानव इतिहास में सबसे विविधता वाला देश है और अमेरिका को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत की आलोचना करने से ज्यादा भारत की सराहना करने में अपनी ऊर्जा खर्च करनी चाहिए। भारत मानव इतिहास में सबसे विविधता वाला देश है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ने बताया पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रमोटर, बौखलाए शहबाज सरकार के मंत्री ने बाइडेन को ही दे डाली नसीहत

उनकी टिप्पणी ओबामा के एक साक्षात्कार के बाद आई है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति ने  कहा था कि बाइडेन को भारत के साथ धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाना चाहिए, जैसा कि अगर वह अभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो ऐसा करते। गुरुवार को सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि यदि भारत जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करता है, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि किसी बिंदु पर देश अलग होना शुरू हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश