अमेरिकी संसद भवन के बाहर कार ने पुलिस अधिकारियों को कुचला, एक अधिकारी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) के बाहर एक बैरिकेड पर एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों को कार से कुचल दिया जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों पर कार चढ़ाने के बाद हमलावर एक चाकू लहराता हुआ दिखा। इस साल किसी पुलिस अधिकारी के ड्यूटी पर रहते हुए मौत का यह दूसरा मामला है। कैपिटल पुलिस की कार्यवाहक प्रमुख योगानांडा पिटमैन ने पत्रकारों को बताया कि वीडियो में क्षतिग्रस्त कार का चालक हाथ में एक चाकू लिए और कई अधिकारियों की तरफ दौड़ता हुआ दिख रहा है। अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मार दी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पिटमैन ने कहा, ‘‘मैं जनता से यूएस कैपिटल पुलिस और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करते रहने का अनुरोध करता हूं। छह जनवरी की घटना और आज यहां हुई घटना के बाद अमेरिकी कैपिटल पुलिस के लिए यह बहुत मुश्किल वक्त है।’’

यह हमला कैपिटल के समीप सुरक्षा जांच चौकी पर हुआ जिसका इस्तेमाल सीनेटर और कर्मचारी सप्ताहांत पर करते हैं। यह हमला सीनेट की तरफ वाली इमारत के प्रवेश द्वार से करीब 91 मीटर की दूरी पर हुआ। इससे पहले छह जनवरी को हुई घटना में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ कैपिटल में उस वक्त घुस गई थी जब कांग्रेस राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन की जीत पर पुष्टि के लिए मतदान कर रही थी।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग