America: फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2023

फिलाडेल्फिया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में सोमवार रात को ‘बुलेफप्रूफ जैकेट’ पहने एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलायी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हताहत हुए सभी पुरुष हैं। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ पहन रखी थी, उसके पास कई मैगजीन, एक ‘एआर-टाइप राइफल’, एक हैंडगन और एक पुलिस स्कैनर था।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति