जॉर्ज सोरोस को अमेरिका ने दिया सर्वोच्च सम्मान, भड़क उठे एलन मस्क, बताया हास्यास्पद

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2025

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, विवादित इन्वेस्टर जॉर्ज सोरोस, वोग की चीफ एडिटर एना विंटोर, वैज्ञानिक बिल नेई और ऐक्टर डेनजेल वॉशिंगटन समेत 19 लोगों को शनिवार को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'प्रेसिडेशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' प्रदान किया। यह मेडल उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि, उसके मूल्यों, सुरक्षा, विश्व शांति को बढ़ावा देने में योगदान दिया हो या सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में अहम काम किए हों। जॉर्ज सोरोस की ओर से यह मेडल उनके बेटे एलेक्स सोरोस ने लिया। हालांकि, सोरोस को यह पुरस्कार देने के लिए मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA)के समर्थकों और रिपब्लिकन नेतृत्व ने बाइडन की आलोचना की है।

इसे भी पढ़ें: Elon Musk को बड़ा झटका, इस वजह से Starlink को सरकार ने नहीं दी मंजूरी

सोरोस को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने के राष्ट्रपति जो बिडेन के फैसले के बाद एलन मस्क ने अरबपति जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधकर विवाद खड़ा कर दिया है। एलन मस्क ने एक तस्वीर साझा की जिसमें सोरोस को शीव पालपटीन के रूप में दर्शाया गया है। यह तुलना लंबे समय से चली आ रही साजिश के सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें सोरोस पर वैश्विक राजनीति को गुप्त रूप से प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।  

 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Telegram बना Paper Leak और Cyber Crime का अड्डा, केंद्र की दलीलों पर अदालत की मुहर

अब बिजली कटौती की टेंशन खत्म! आ गया Fridge का Power Bank, देगा 15 घंटे का Non-Stop बैकअप

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य

दलीय टूट-फूट के सवालों से मुठभेड़ जरूरी