अफगानिस्तान के साथ अमेरिका का एक नया अध्याय शुरू! तालिबान पर नहीं अभी भी भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि उनके देश ने अफगानिस्तान में अपना नया राजनयिक मिशन शुरू किया है। अफगानिस्तान में 20 साल तक चले युद्ध के बाद मंगलवार को अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी के पश्चात उन्होंने यह बात कही। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने काबुल में अपने राजनयिक मिशन को बंद कर दिया है और दूतावास को कतर के दोहा में स्थानांतरित कर दिया है। ब्लिंकन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, “अब, अमेरिकी सैन्य उड़ानें बंद हो गई हैं और हमारे सैनिकों ने अफगानिस्तान छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: पेंटागन ने कहा- काबुल में ड्रोन हमले में असैन्य नागरिकों के मारे जाने की खबरों से वाकिफ है अमेरिका

अफगानिस्तान में अनिश्चित सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह एक विवेकपूर्ण कदम है। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद से निपटने पर ध्यान केंद्रित रखेगा। उन्होंने कहा ‘‘तालिबान ने आतंकवादियों को अफगानिस्तान का इस्तेमाल करने से रोकने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। हम उस प्रतिबद्धता के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे। लेकिन तालिबान से अपेक्षा का मतलब यह नहीं है कि हम उन पर भरोसा करेंगे। हम सतर्क रहेंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि जो भी अमेरिकी, विदेशी या अफगान नागरिक युद्ध प्रभावित देश से जाना चाहते हैं, अमेरिका उनकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी करीब 200 या उससे कम अमेरिकी अफगानिस्तान में हैं और वहां से जाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force