भारत के बयान के बाद तुरंत एक्शन में आया अमेरिका, बांग्लादेश पर जारी किया बड़ा अलर्ट

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2025

जब पड़ोस में आग लगती है तो सबसे पहले असर सरहद पर पड़ता है यानी बॉर्डर पर पड़ता है और आज दक्षिण एशिया में यही आग बांग्लादेश से उठती दिखाई दे रही है। भारत आज सिर्फ एक देश नहीं बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता की धुरी है और जब इस धुरी के आसपास कट्टरता, नफरत और हिंसा बढ़ने लगे तो पूरी दुनिया चौकन्ना हो जाती है। यही वजह है कि अब अमेरिका ने वो अलर्ट जारी कर दिया है जिसने बांग्लादेश ही नहीं बल्कि कई देशों को हिलाकर रख दिया।  दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने बांग्लादेश को लेकर एक गंभीर एडवाइज़री जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें: 1971 याद है ना? बांग्लादेश में घुसकर रूस ने याद कराया इतिहास, ये धमकी अमेरिका को भी कर देगी बेचैन

अमेरिकी दूतावास ने आशंका जताई है कि इतनी बड़ी भीड़ के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है और किसी भी अपरी घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत ने भी एक और बड़ा सख्त कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने बांग्लादेश में अपने दूतावास की विजा सेवाएं अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दी। इससे सीधे तौर पर सुरक्षा कारणों पर जुड़ा फैसला बताया जा रहा है। 

भारत ने  बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया और दोनों देशों के बीच संबंधों में आई तीव्र गिरावट के बीच, बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की गहन जांच की मांग की। नयी दिल्ली ने यह कदम ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय में तलब किए जाने के कुछ घंटों बाद उठाया।

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ चक्रव्यूह रचने की साजिश में Pakistan-Bangladesh, सीक्रेट डिफेंस डील की चर्चा तेज़

वर्मा को नयी दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हुई अफसोसजनक घटनाओं को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल ही में हादी की हत्या कर दिए जाने के विरोध में यहां बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन हुए हैं। मामले से अवगत लोगों के अनुसार, यहां विदेश मंत्रालय (एमईए) में हामिदुल्लाह को बताया गया कि बांग्लादेश को हादी की हत्या की उचित जांच करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Bhojpuri एक्ट्रेस Akshara Singh के ये Indo-Western Outfits करवा चौथ पर देंगे रॉयल लुक

BSE Sensex में 483 अंकों की उछाल, चार दिन से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक

Hyundai ने 9.99 लाख रुपये में उतारी Bayon SUV, क्रेटा के साथ मिलकर बड़ी बिक्री का लक्ष्य

Arunachal Pradesh में झड़प की खबरों पर China की सफाई, कहा सीमा समझौतों का सख्ती से हुआ पालन