रानिल विक्रमसिंघे के साथ काम करने को आतुर है अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की पुन: बहाली की मंगलवार को सराहना करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने कहा, “हम खुश हैं कि श्रीलंका के नेतृत्व ने पिछले कई हफ्तों से चल रहे राजनीतिक संकट को संवैधानिक नियमों एवं विधि के शासन के अनुरूप सुलझा लिया है।”

यह भी पढ़ें- अमेरिका और हंगरी के समर्थन के बिना UN ने शरणार्थी समझौता स्वीकार किया

उन्होंने कहा, “हिंद-प्रशांत में श्रीलंका एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम साझे हितों के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे और उनके मंत्रिमंडल के साथ काम करने को इच्छुक हैं।” श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अक्टूबर में विक्रमसिंघे को पद से हटा कर उनके स्थान पर पूर्व राजनीतिक दिग्गज महिंदा राजपक्षे को नियुक्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें- विपक्ष ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

गौरतलब है कि राजपक्षे पर दशकों पुराने तमिल टाइगर चरमपंथ के हिंसक खात्मे का आरोप है लेकिन वह इसकी जवाबदेही के लिए अंतरराष्ट्रीय आह्ववानों को सिरे से नकार चुके हैं। विक्रमसिंघे की बर्खास्तगी से श्रीलंका के भीतर और बाहर भी हो-हल्ला मच गया था।

प्रमुख खबरें

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज