तालिबान के सामने पस्त हो रही अफगानिस्तान सरकार की सेना! अमेरिका भी नहीं दे रहा अब साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी सैन्य नेतृत्व को जितनी आशंका थी, उससे कहीं अधिक तेजी से अफगानिस्तान सरकार की सेना युद्धग्रस्त देश में तालिबान के सामने पस्त हो रही है। लेकिन व्हाइट हाउस, पेंटागन या अमेरिकी जनता के बीच इसे रोकने का ज़ज्बा कम ही नजर आ रहा है और अब शायद कुछ करने के लिए बहुत देर भी हो चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी की घोषणा के बाद युद्धग्रस्त देश में ये हालात उत्पन्न हो रहे हैं। बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका पिछले वसंत में किए गए निर्णय को उलटने का कोई इरादा नहीं है, जबकि इसके परिणाम तालिबान के अधिग्रहण की ओर इशारा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: International Highlights: कैलिफोर्निया के जंगल में फैल रही आग, 900 मकान क्षतिग्रस्त

विद्रोहियों के पास कोई हवाई बल नहीं है और उनकी संख्या अमेरिका द्वारा प्रशिक्षित अफगान रक्षा बलों से कम है, लेकिन फिर भी उन्होंने आश्चर्यजनक गति से क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अफगानिस्तान के पास अब भी खुद को अंतिम हार से बचाने का यमय है। किर्बी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ काबुल के पतन सहित कोई भी संभावित परिणाम अपरिहार्य नहीं होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि इसे बदलने के लिए अफगानिस्तान किस तरह का राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व जुटा सकता है।’’ बाइडन ने भी एक दिन पहले पत्रकारों से कहा था कि अमेरिकी सैनिकों ने पिछले 20 वर्षों में अफगानिस्तान की सहायता के लिए वह सब कुछ किया है जो वे कर सकते थे। उन्होंने कहा था, ‘‘ उन्हें अपने लिए, अपने देश के लिए लड़ना होगा।

प्रमुख खबरें

Navratri से पहले विशेष संसद सत्र की तैयारी! सरकार ने विपक्ष से किया संपर्क

SIAM के अनुसार अगस्त में Passenger Vehicles की थोक बिक्री 36.5 प्रतिशत बढ़ी

संसद में लाया जाना...UCC पर उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री को क्या सलाह दे दी, क्या मानेगी मोदी सरकार?

शांति, स्वतंत्रता और समानता का बुनियादी स्तंभ है लोकतंत्र