International Highlights: कैलिफोर्निया के जंगल में फैल रही आग, 900 मकान क्षतिग्रस्त

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच मंगलवार को न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दूसरी तरफ कैलिफोर्निया के जंगल में फैल रही आग से मंगलवार को करीब 900 मकान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी।
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच मंगलवार को न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान में कराची की एक दिवसीय यात्रा के दौरान इमरान खान ने कहा कि सरकार की योजना ऐसे रिसॉर्ट बनाने की है जो इस्लामी देशों के पर्यटकों को आकर्षित करें। दूसरी तरफ कैलिफोर्निया के जंगल में फैल रही आग से मंगलवार को करीब 900 मकान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी।
पाकिस्तान में 8 साल के हिंदू बच्चे को मिल सकती है मौत की सजा! ईशनिंदा के तहत दर्ज हुआ केस
पाकिस्तान में आठ साल के हिंदू बच्चे के खिलाफ पहली बार ईशनिंदा के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्चे के परिवार ने बताया कि बच्चे को ईशानिंदा के बारे में कुछ नहीं पता है और उसे गलत तरीके से इस मामले में फंसाया जा रहा है। पारिवार ने बताया कि, बच्चे को पता ही नहीं है की उसका अपराध क्या है और उसे जेल में एक हफ्ते के लिए क्यों रखा गया है।
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने इस्तीफा दिया
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले सप्ताह स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने राज्य की पूर्व एवं मौजूदा कर्मचारियों समेत कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था।
इस्लामी देशों के पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है पाकिस्तान: इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में इस्लामी देशों के पर्यटकों को आकर्षित करने की काफी संभावनाएं हैं क्योंकि यूरोप जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मुस्लिम विरोधी रुख बढ़ रहा है।
कैलिफोर्निया में फैलती जा रही है भयानक आग, करीब 900 मकान तबाह, लोगों को बचाने की जद्दोजहद जारी
कैलिफोर्निया में इतिहास की अब तक की सबसे भयंकर आग फैलती ही जा रही है और इस में सैकड़ों मकान तबाह हो गए हैं।दमकलकर्मी ग्रामीण समुदायों को बचाने में लगे हुए हैं। जंगल में फैल रही आग से मंगलवार को करीब 900 मकान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी।
जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की योजना में बदलाव से किया इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अफगान इस बात को मानने लगे हैं कि उन्हें शीर्ष स्तर पर एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि,लेकिन हम अपने वादे पूरे करते रहेंगे। मुझे अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है।अमेरिका उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए अफगानिस्तान गया था जिन पर 11 सितंबर को हमला किया गया।
अन्य न्यूज़













