कुछ बड़ा करने की फिराक में अमेरिका? ट्रंप कौन सा लेटर भारत भेजने वाले हैं

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2025

काफी समय से एक बात की चर्चा खूब तेज है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रे़ड डील होने वाली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 जुलाई को एक बार फिर से कहा कि वाशिंगटन भारत के साथ व्यापार समझौते करने के बहुत करीब है। ट्रंप की ओर से बार बार ऐसे संकेत देने के बावजूद भी आखिर ये ट्रेड डील हो क्यों नहीं पा रही है? दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ये चाहते हैं कि भारत उनकी शर्तों के सामने झुके। जितना टैरिफ अमेरिका चाहता है उतना टैरिफ भारत के ऊपर लगे। लेकिन भारत भी यहां अपनी शर्तों पर डील करना चाहता है। भारत नहीं चाहता है कि वो अमेरिका की शर्तों पर डील करे। अमेरिका चाहता है कि भारत उससे एग्रीकल्चर के प्रोडक्ट खरीदे। डेयरी के प्रोडक्ट खरीदे। लेकिन भारत ने साफ तौर पर अपने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये कह दिया है कि हम डेयरी और एग्रीकल्चर के प्रोडक्ट नहीं खरीदेंगे। जिसके बाद 16 जुलाई को ट्रंप एक बार फिर सामने आए और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द ही होने वाली है। उन्हें बस एक लेटर भेजना है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया की आधी आबादी और ग्लोबल जीडीपी का 40 % हिस्सा रखने वाले देशों को दी गई धमकी, कहीं NATO के अस्तित्व पर ही न भारी पड़ जाए

अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक दिन पहले कहा था कि भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर काम जारी है और अमेरिका को भारतीय बाजार तक पहुंच मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता इंडोनेशिया के साथ किए गए करार के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि भारत मूलतः उसी दिशा में काम कर रहा है। हमें भारत में प्रवेश मिलेगा। आपको समझना होगा कि इनमें से किसी भी देश में हमारी पहुंच नहीं थी। हमारे लोग वहां नहीं जा सकते थे और अब हमें वहां प्रवेश मिल रहा है। यही हम शुल्क के जरिये कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट