अमेरिका की एक चूक भारत को पड़ रही भारी, M4 Carbine कैसे जम्मू-कश्मीर में खतरा बन रही हैं?

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2024

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों के पास से अमेरिकी एम4 राइफलें बरामद होने से सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया है। सेनाएं इस बात का आकलन कर रही हैं कि अफगानिस्तान से वापसी के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा छोड़ी गई ये घातक राइफलें जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों तक कैसे पहुंच रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में सीमा पार करने वाले आतंकवादियों को इन शीर्ष श्रेणी के हथियारों की आपूर्ति कर रही थी, जो बुलेटप्रूफ वाहनों को भेदने की क्षमता रखते हैं। ये राइफलें स्टील की गोलियों से लैस हैं जो इतनी शक्तिशाली हैं कि मजबूत वाहनों और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में आंदोलन कर रहे छात्रों की चिंताएं गंभीर और महत्वपूर्णः केशव प्रसाद मौर्य

हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें आईएसआई अधिकारियों और आतंकवादी समूहों के शीर्ष कमांडरों ने भाग लिया। बैठक में आतंकियों को अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन मुहैया कराने पर चर्चा हुई. उसी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर हमलों को अंजाम देने के लिए ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) द्वारा रसद और सहायता प्रदान की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना

Nepal Flood: अमेरिका देगा 3.1 करोड़ डॉलर की मदद, पुल निर्माण और राहत कार्य में मिलेगी सहायता

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला