अमेरिका के NSA ने कहा- 20 साल में चीन से आई 5 महामारी, कहीं तो इसे रोकना होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि बीते बीस साल में चीन से पांच महामारी आई है और इसे किसी ने किसी बिंदू पर तो रोकना ही होगा। उन्होंने दुनियाभर में 2,50,000 लोगों की जान लेने वाली महामारी कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया। ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीन की सरकार से कहेंगे कि ‘हम चीन से निकल रही इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे,’ फिर चाहे ये पशु बाजारों से निकल रही हो या फिर प्रयोगशालाओं से।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि यह (कोरोना वायरस महामारी) वुहान से निकली है औरपरिस्थितिजन्य सबूत हैं जो बताते हैं कि यह किसी प्रयोगशाला या पशु बाजार से निकली है। ’’ एनएसए ने कहा, ‘‘बीते 20 साल में चीन से पांच महामारी निकली। सार्स, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और अब कोविड-19। जन स्वास्थ्य के ऐसे भयावह हालात के साथ दुनिया आखिर कैसे रह सकती है जिसकी शुरुआत चीन से हुई और फिर यह पूरी दुनिया में फैल गया।’’ उन्होंने यह नहीं बताया कि चीन से निकली पांचवी महामारी कौन सी है। ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘इसे कहीं न कहीं तो रोकना होगा। हमने चीन को मदद के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने का प्रस्ताव दिया था जो उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी