वेनेजुएला के चुनाव पर अमेरिका की आपत्ति को चीन ने ‘अनुचित’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में वेनेजुएला के निर्वाचन को त्रासदी बताने वाले अमेरिकी बयान को चीन ने अनुचित करार दिया है। कई ऐडवोकेसी समूहों के विरोध के बावजूद वेनेजुएला संगठन का सदस्य निर्वाचित हुआ है। वेनेजुएलाई राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की वामपंथी सरकार पर आरोप है कि उन्होंने विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया है और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए यातना का सहारा ले रहे हैं।

अमेरिका सहित 50 से अधिक देशों ने अपना रुख पलट कर वेनेजुएला की राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष जुआन गुएदो को वैध कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है। अब भी संयुक्त राष्ट्र में मादुरो को प्रबल समर्थन प्राप्त है जिनमें रूस और चीन जैसे देश शामिल हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि जो अमेरिका कह रहा है वह पूरी तरह से अनुचित है। बीजिंग में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे अंतरराष्ट्रीय समाज की इच्छा को इंगित करता है और यह तार्किक और कानूनी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के प्रतिबंध का नहीं हुआ कोई असर, 9 महीने में बढ़ी Huawei की आय

शुआंग ने कहा कि हम अमेरिका को सलाह देते हैं कि वह मानवाधिकार के मुद्दे का राजनीतिकरण न करे। चीन की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब गुरुवार को मानवाधिकार समूहों ने वेनेजुएला के चुनाव की निंदा करते हुए इसे वेनेजुएला के लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मुंह पर तमाचा करार दिया था। उल्लेखनीय है कि यूएनएचआरसी में लातिन अमेरिका के लिए निर्धारित दो सीटों में से एक के लिए हुए चुनाव में वेनेजुएला ने कोस्टा रिका को हराकर जीत दर्ज की जिसे अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के लिए असहज करने वाला और वेनेजुएला के लोगों के लिए त्रासदी करार दिया।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant