म्यांमार में हुए तख्तापलट पर बोला अमेरिका, कहा- सेना को सत्ता छोड़ देनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि म्यांमा की सेना को सत्ता छोड़ देनी चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार बहाल करनी चाहिए। अमेरिका ने कहा है कि वह म्यांमा के लोगों के साथ है और देश में असैन्य नेतृत्व वाली सरकार की लोगों की इच्छा का समर्थन करता है। इस महीने म्यांमा की सेना ने सरकार का तख्तापलट कर दिया था और आंग सान सू ची तथा राष्ट्रपति यू विन मिंट समेत कई नेताओं को बंदी बना लिया था।

इसे भी पढ़ें: MP Budget Session 2021: मंत्रियों के बंगले सजाने में 10 महीने में खर्च किए गए 4.58 करोड़

प्राइस ने कहा, “हम बर्मा के लोगों के साथ हैं। हम विश्व में समान विचारधारा वाले अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ मिलकर, बर्मा में असैन्य सरकार की बहाली का समर्थन करते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि बर्मा के सैन्य अफसरों को समझना चाहिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को हटाने के उनके प्रयास के नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि तख्तापलट के लिए जवाबदेही तय करने का अकेला अमेरिका ही पक्षधर नहीं है। प्राइस ने कहा, “दरअसल, हमने ब्रिटेन और कनाडा द्वारा हाल में लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन किया है और यूरोपीय संघ जो भी कदम उठाएगा हम उसका भी स्वागत करेंगे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया