Russian Flag वाले मरीनेरा ऑयल टैंकर को अमेरिका ने किया जब्त, गुस्से से लाल हुए पुतिन, होगा बड़ा बवाल?

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2026

अटलांटिक महासागर के बीचों-बीच घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के बीच एक ऐसी घटना घटी है जिसने वाशिंगटन से लेकर मॉस्को तक हड़कंप मचा दिया है। यह कोई हॉलीवुड फिल्म का सीन नहीं है बल्कि दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों के बीच समंदर में हुई एक असल लुकाछिपी का क्लाइमेक्स है। हफ्तों तक पीछा चला। अमेरिका ने एक बड़ा दांव खेला है और रूस के झंडे वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया। अमेरिकी सेना और होमलैंड सिक्योरिटी ने नॉर्थ अटलांटिक यानी उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक रूसी तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। इस जहाज का नाम मरीनेरा है। यह घटना स्कॉटलैंड के तट के पास हुई है। लेकिन इसकी शुरुआत वेनेजुएला से हुई।

दरअसल, मरीनेरा नाम का यह जहाज जिसे पहले बेला वन के नाम से जाना जाता था। पिछले कई हफ्तों से अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रडार पर था। अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों यानी सेंशंस को तोड़कर वहां से तेल की तस्करी कर रहा था। आपको याद होगा कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर तेल के व्यापार को लेकर कड़ी नाकेबंदी यानी ब्लॉकेड लगा रखी है। हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला में एक बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन भी चलाया और निकोलस माधुरों को पकड़ लिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से ही अमेरिका की नजर उन जहाजों पर थी जो वेनेजुएला के तेल को दुनिया के बाजार में बेचने की कोशिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला के बाद ट्रंप का ईरान प्लान एक्टिव, 24 घंटे में होने वाली है कार्रवाई? खामनेई तो बुरा फंस गए!

यह जहाज बेला वन जून 2024 से ही अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में था। लेकिन इसने अमेरिकी रडार से बचने के लिए एक शातिर चाल चली। इसने अपना नाम बदला, अपना झंडा बदला और बेला वन से मरीनेरा बन गया। इतना ही नहीं इसने रूस का झंडा लगा लिया ताकि अमेरिका इस पर हाथ डालने से पहले 10 बार सोचे। यह जहाज वेनेजुएला के पास से निकला और अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसका पीछा करना शुरू किया। स्कॉटलैंड के पास नॉर्थ अटलांटिक के ठंडे पानी में अमेरिकी अधिकारियों ने इसे घेर लिया और जब्त कर लिया। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेक्सेथ ने इस ऑपरेशन के बाद साफ शब्दों में कहा है कि वेनेजुएला के तेल पर लगी नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी। चाहे दुनिया का कोई भी कोना हो।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला के बाद ट्रंप का ईरान प्लान एक्टिव, 24 घंटे में होने वाली है कार्रवाई? खामनेई तो बुरा फंस गए!

अमेरिका के इस कदम के बाद रूस भड़क गया है। रूस ने कहा कि अटलांटिक महासागर में रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर को अमेरिका द्वारा जब्त करना समुद्री कानून का उल्लंघन है, और एक वरिष्ठ सांसद ने इसे स्पष्ट रूप से समुद्री डकैती बताया। रूस के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि वेनेजुएला से तेल निर्यात को रोकने के प्रयासों के तहत अमेरिकी नौसेना बलों द्वारा आइसलैंड के पास जहाज, मेरिनेरा, पर चढ़ने के बाद उससे संपर्क टूट गया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समुद्री कानून पर 1982 के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार, खुले समुद्र में नौवहन की स्वतंत्रता लागू होती है, और किसी भी राज्य को अन्य राज्यों के अधिकार क्षेत्र में विधिवत पंजीकृत जहाजों के खिलाफ बल प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। राज्य समाचार एजेंसी तास ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि रूस मांग कर रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी चालक दल के सदस्यों के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करे और उनकी शीघ्र वापसी सुनिश्चित करे।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing