अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के दौरान 2 की मौत, 4 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

शारलोट। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया। इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई। विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘भागो, छुपो, लड़ो। खुद को तुरंत सुरक्षित करो।’’

इसे भी पढ़ें: FBI ने शरणार्थियों को हिरासत में लेने वाले मिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार

स्थानीय आपात सेवाओं का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। अन्य दो लोगों की स्थिति सामान्य है। एनबीसी शारलोट ने गोली चलाने वाले की पहचान इतिहास के 22 वर्षीय छात्र के रूप में की है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। शारलोट की मेयर वी लिलिज ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha election 2024 के लिए Srinagar तैयार, इन मुद्दों पर हो रही सियासत

President Murmu ने शिमला वाटर कैचमेंट सैंक्चुअरी का दौरा किया

स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! 5 साल बाद यूरोप के दौरे पर जिनपिंग, मोदी के दोस्त मैक्रों क्यों नहीं रिसीव करने पहुंचे?

Margaj Ganesh Idol: सही दिशा और सही स्थान पर रखें गणेश जी की ये मूर्ति, सुख-समृद्धि के साथ बना रहेगा सद्भाव