America ने हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2024

दुबई। अमेरिकी विध्वंसक ने यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से लाल सागर में दागी गई मिसाइलों और बम ले जानी वाली ड्रोन नौकाओं को मार गिराया। अधिकारियों ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को ये हमले विध्वंसक ‘यूएसएस कार्ने’ को निशाना बना कर किए थे। अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने बम ले जाने वाले ड्रोन और एक पोत रोधी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।

हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध के दौरान हूती विद्रोही हमास के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पिछले वर्ष नवंबर से लाल सागर से गुजरने वाले वाणिज्यिक पोतों को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक युद्ध बंद नहीं हो जाता वे इस प्रकार के हमले जारी रखेंगे। अमेरिका के नेतृत्व में डेढ़ महीने से अधिक वक्त तक हवाई हमलों के बावजूद हूती विद्रोहियों के हमले जारी हैं। इस बीच भारतीय नौसेना ने कुछ फुटेज जारी किए हैं, जिसमें आईएनएस कोलकाता के नौसैनिक एमएससी स्काई द्वितीय में आग पर काबू पाने के प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

हूती विद्राहियों ने सोमवार को अदन की खाड़ी में इस पोत को निशाना बनाया था। पोत के एक कंटेनर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। स्विटजरलैंड की कंपनी ‘मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी’ ने कहा कि यह पोत सिंगापुर से जिबूती जा रहा था कि तभी हूती विद्रोहियों ने उस पर हमला कर दिया। कंपनी ने कहा,‘‘ मिसाइल हमले से आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया। इसमें चालक दल का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई