अमेरिका को सीरिया के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए : ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2024

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका को सीरिया में सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, यह हमारी लड़ाई नहीं है।

ट्रंप ने कहा कि विद्रोही संभवतः असद को सत्ता से हटा सकते हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने सीरिया में 13 वर्षों से चल रहे युद्ध से निपटने में अमेरिका के समग्र रवैये की भी निंदा की।

उन्होंने शनिवार को पोस्ट में लिखा, सीरिया में अव्यवस्था का माहौल है, लेकिन वह हमारा मित्र नहीं है और अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। यह हमारी लड़ाई नहीं है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा