अमेरिका : जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य ठिकाने में सैनिक ने ही पांच साथियों को गोली मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य ठिकानों में से एक जॉर्जिया राज्य स्थित फोर्ट स्टीवर्ट में बुधवार को सेना के एक सार्जेंट ने पांच सैनिकों को गोली मार दी और कुछ समय के लिए इस ठिकानें को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया किसंदिग्ध हमलावर सेना में ही सार्जेंट है। सेना ने कहा कि वह गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है। अब भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले पाये हैं, जिनमें सैनिकों की हालत, उनकी चोटों की गंभीरता, हमलावर का नाम और संभावित मकसद शामिल हैं।

सैन्य ठिकाने के अधिकारियों ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद विन्न आर्मी कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवक्ता ब्रायना गॉर्डन ने बताया कि कुछ घायलों को सवाना स्थित मेमोरियल हेल्थ यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर भी ले जाया गया है। यह अस्पताल तटीय जॉर्जिया का शीर्ष स्तरीय ट्रॉमा सेंटर है।

गॉर्डन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कितने लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है या उनकी हालत क्या है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस को सैन्य परिसर में भेजा गया। हमलावर को पूर्वाह्न करीब 11:35 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती

AI Impact Summit में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, US के Pax Silica क्लब में होगी एंट्री

India AI Summit: PM मोदी के मंच पर Sam Altman-Dario Amodei ने क्यों नहीं मिलाया हाथ?

T20 World Cup में Sikandar Raza का जलवा, Zimbabwe की सुपर एट में तूफानी एंट्री।