अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अफगानिस्तान में सहयोग के लिए भारत को धन्यवाद दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से फोन पर बातचीत कर, हाल में अफगानिस्तान से लोगों को निकालने में सहायता करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त देश के हालात पर निगरानी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पेंटागन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

ऑस्टिन और सिंह के बीच बातचीत, इस सप्ताह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले हुई है। मोदी अपनी यात्रा के दौरान वाशिंगटन में ‘क्वाड’ नेताओं से मुलाकात करेंगे और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ बात की

पेंटागन प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया, “रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान में भारत के सहयोग के लिए उसे धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हालात पर निगरानी जारी रखने और जोखिम उठा रहे समूहों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रमुख खबरें

Cauvery Water Dispute | सुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु को बड़ा झटका, कर्नाटक से 11 TMC अतिरिक्त पानी मांगने वाली याचिकाएं खारिज

1987 World Cup में Chetan Sharma की हैट्रिक गेंद मुझे खेलनी ही नहीं थी: Ewen Chatfield

Prabhasakshi NewsRoom: Salary बढ़ाइये सिर्फ मुनाफा मत कमाइये, कंपनियों को दोटूक संदेश देते हुए कर्मचारियों के हक में खुद PM Modi ने बुलंद की आवाज

विदेशी मंचों पर Pakistan की तारीफ करने का आरोप, BJP ने साधा Rahul Gandhi पर निशाना