अमेरिका ने 9/11 की बरसी पर आतंकवाद को लेकर जारी अलर्ट में चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने शुक्रवार को आतंकवाद को लेकर जारी अलर्ट में चेतावनी दी है कि 11 सितंबर के आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी और आगामी त्योहारों के मद्देनजर चरमपंथी हमले की घटनाएं बढ़ सकती हैं। डीएचएस ने ‘नेशनल टेररिज्म एडवाइजरी सिस्टम बुलेटिन’ में किसी विशिष्ट धमकी का उल्लेख नहीं किया। उसने कहा कि अमेरिका में ‘‘खतरों का माहौल बढ़ा’’ है और वर्तमान में नस्ली एवं जातीय घृणा और महामारी के दौरान लागू पाबंदियों की वजह से पैदा नाराजगी से भड़के कारक हिंसक चरमपंथ से प्रेरित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र जा कर 25 सितंबर को कर सकते हैं यूएनजीए सत्र को संबोधित

एजेंसी ने उल्लेख किया कि अलकायदा ने हाल में अरब प्रायद्वीप में चार साल में ‘इंस्पायर’ पत्रिका का पहला अंग्रेजी का संस्करण जारी किया जो स्पष्ट तोर पर 11 सितंबर 2011 के आतंकवादी हमले आगामी बरसी के उपलक्ष्य में किया गया है। इसने कहा कि 9/11 की बरसी और आगामी त्योहर ‘‘हिंसा को भड़काने वाले कारकों’’ के लिए उत्प्रेरक का काम कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह