China ने संप्रभुता के लिए खतरा उत्पन्न किया तो अमेरिका कार्रवाई करेगा : बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2023

वाशिंगटन। संदिग्ध जासूसी गुब्बारे को लेकर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर अमेरिका की संप्रभुता के लिए चीन खतरा उत्पन्न करता है तो आत्मरक्षा में कदम उठाए जाएंगे। बाइडन ने मंगलवार रात अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में कहा, ‘‘ मैं चीन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जहां वह अमेरिकी हितों को आगे बढ़ा सकता है और दुनिया को फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि कोई संदेह न रखें, हमने पिछले सप्ताह ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर चीन हमारी संप्रभुता के लिए खतरे उत्पन्न करता है, तो हम अपने देश की रक्षा के लिए कार्रवाई करेंगे।’’ अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते अटलांटिक महासागर के ऊपर संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को गिरा दिया है। इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने मंगलवार को कहा कि वह इस मामले में ‘‘दृढ़ता से अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करेगा।’’

प्रशांत और अटलांटिक में भागीदारों के बीच सेतु कायम हो रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ जाने वाले लोगों को पता चल रहा है कि वे कितने गलत हैं। अमेरिका के खिलाफ जाना कभी सही नहीं होता।’’ बाइडन ने अपने भाषण में कई बार चीन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने से पहले कहानी यह थी कि कैसे चीन अपनी ताकत बढ़ा रहा है और अमेरिका दुनिया में पिछड़ रहा है। बाइडन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ‘‘ अब ऐसा नहीं है। मैंने राष्ट्रपति शी (चिनफिंग) को स्पष्ट किया है कि हम प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे कोई खेद नहीं है कि हम अमेरिका को मजबूत बनाने के लिए निवेश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Biden ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’संबोधन में कहा America अडिग व अखंड है

अमेरिकी नवाचार, उद्योगों में निवेश भविष्य को परिभाषित करेंगे और जहां चीन की सरकार हावी होना चाहती है। हमारी उन्नत प्रौद्योगिकियां की रक्षा के लिए हमारे गठबंधनों में निवेश कर रहे हैं और हमारे सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि उनका इस्तेमाल हमारे खिलाफ न हो पाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ स्थिरता की रक्षा करने और आक्रामकता को रोकने के लिए हमारी सेना का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। आज हम चीन या दुनिया में किसी और के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पिछले कई दशकों के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में हैं।

प्रमुख खबरें

Premier League 2026 | मैनचेस्टर यूनाइटेड को ट्रांसफर विंडो में किस खिलाड़ी को साइन करना चाहिए था? जेमी कैरागर ने बताया नाम

Gumla में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, AK-56 राइफल के साथ एक आरोपी पकड़ाया

IGI Airport पर बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों से 3.37 करोड़ का गांजा बरामद

Israel Election Results 2026 | इज़राइल में फंसा सत्ता का पेंच! नेतन्याहू का गुट सबसे बड़ा, लेकिन बहुमत से दूर.. 10 नवंबर को नेसेट का शपथ ग्रहण