अफगानिस्तान में शांति बनी रहे इसके लिए अब अमेरिका बनाएगा पाकिस्तान पर दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) के निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा है कि अफगानिस्तान में शांति सुनिश्चित करने के राजनयिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के दीर्घकालिक हित में है कि उसके युद्धग्रस्त पड़ोसी देश में असुरक्षा और अस्थिरता नहीं रहे क्योंकि इससे स्वयं उसके अपने हित प्रभावित होंगे। बर्न्स हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष एडम शिफ के सवाल का जवाब दे रहे थे। बृहस्पतिवार को एक बैठक में शिफ ने पूछा था, ‘‘अफगानिस्तान से हमारे सैनिकों की वापसी का आपके खयाल से पाकिस्तान से तालिबान के संबंधों, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हक्कानी नेटवर्क और अन्य से संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान