भारत को कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीके देगा अमेरिका : विदेश विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

वाशिंगटन। भारत को संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले ‘कोवैक्स’ वैश्विक टीका साझा कार्यक्रम के जरिए कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीके मिलेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो जून को घोषणा की थी कि उनका देश दक्षिण तथा दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ अफ्रीका को कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए अपने भंडार से कोविड-19 रोधी 2.5 करोड़ टीकों में से करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित करेगा। यह कदम उनके प्रशासन के जून के अंत तक दुनियाभर में आठ करोड़ टीके आवंटित करने के उद्देश्य का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: इराक में दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला,अमेरिकी गठबंधन वाली सेना को बनाया गया निशाना

व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोवैक्स के जरिए करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित किए जाएंगे। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे पास इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है कि टीके भारत में कब पहुंचेंगे। जाहिर तौर पर भारत को आठ करोड़ टीके मिलेंगे और मेरी जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र को करीब 60 लाख टीके दिए गए।हम जानते हैं कि भारत पर इस महामारी का काफी असर पड़ा है और हमने इन टीकों के संबंध में मदद की है।

इसे भी पढ़ें: भारत के बाद अब ब्रिटेन में कोरोना का कहर, फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

टीका साझा करने की इस घोषणा से पहले भी मदद की। हमने भारत में अपने साझेदारों के साथ निकटता से काम करने की प्रतिबद्धता दिखाई ताकि इस महामारी से निपटने में उसकी मदद की जा सके।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन भारत की सरकार और लोगों को इस महामारी से निपटने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अड़िग है।

प्रमुख खबरें

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा

Ramayana रिलीज: Ranbir Kapoor और Yash के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा

Delhi Court ने दंगा और जानलेवा हमले के आरोपी रुस्तम को दी राहत, मिली जमानत