अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले इस सप्ताह दिल्ली आएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली| अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) दलीप सिंह इस सप्ताह भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनकी यात्रा ऐसे वक्त होने वाली है, जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी नयी दिल्ली के दौरे पर होंगे।

यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ अमेरिका के प्रतिबंधात्मक कदमों में दलीप सिंह की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है।

सिंह की यात्रा के दौरान अगले महीने वाशिंगटन में होने वाली आगामी ‘टू प्लस टू’ विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय वार्ता की तैयारियों पर भी बातचीत होने की संभावना है। यह वार्ता 11 अप्रैल के आसपास होने की संभावना है।

सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारी की प्रस्तावित यात्रा के विवरण पर काम किया जा रहा है और संकेत दिया कि यह उसी समय के आसपास होगा जब लावरोव भारत आने की योजना बना रहे हैं।

अमेरिका के उप एनएसए की भारत यात्रा पर अभी तकआधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। लावरोव के चीन की दो दिवसीय यात्रा के बाद बृहस्पतिवार शाम या शुक्रवार सुबह भारत आने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स

लोगों को हो रही परेशानी...H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर भारत ने ट्रंप सरकार के सामने उठाया मुद्दा

मक्का मस्जिद की छत से अचानक कूद गया शख्स! लेकिन नीचे… Video Viral

Leftover Sweets Recipes: बची हुई मिठाई से बनाएं ये लाजवाब डिश, खाने में लगेंगी बेहद टेस्टी