अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद रोम भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2025

न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान को रविवार शाम ‘बम की संदिग्ध धमकी’ मिलने के बाद उसका मार्ग परिवर्तित कर रोम की ओर भेज दिया गया और जांच के बाद इसे फिर से उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई।

एफएए ने बताया कि विमान को स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे रोम के लियोनार्डो दा विंची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। ‘पीटीआई’ को दिए गए एक बयान में अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि उड़ान संख्या 292 का ‘संभावित सुरक्षा’ कारणों से मार्ग परिवर्तित किया गया और उसे रोम की ओर भेजा गया।

विमानन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि विमान रोम में सुरक्षित उतर गया और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने निरीक्षण कर विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?