सुपर टेक की 40 मंजिला ट्विन टावर को अमेरिकी कंपनी एडिफिस करेगी ध्वस्त

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 15, 2022

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुपरटेक के द्वारा बनाई गई 40 मंजिला ट्विन टावर को गिराने के काम में तेजी आ गई है। सुपर टेक की ओर से ट्विन टावर को गिराने के लिए अमेरिकी कंपनी एडिफिस का नाम सुझाया गया जिस पर प्राधिकरण ने मुहर लगा दी है। प्राधिकरण ने सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) के मशवरे पर कंपनी को फाइनल किया है। प्राधिकरण द्वारा सुपर टेक कंपनी को यह कहा गया है कि शनिवार तक कंपनी ट्विन टावर ध्वस्तीकरण प्रक्रिया के करार को  अंतिम रूप देकर प्राधिकरण को इस बात की जानकरी दे।

 प्राधिकरण ने इस पूरी कार्य योजना को सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट के पास भेजा था। इसने सुझाव में कार्य योजना को शामिल करने की बात कही थी। अभी यह पूरा मामला चल ही रहा था कि खरीदारों की अवमानना याचिका सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्राधिकरण को आदेश दिया कि वह 17 जनवरी तक कंपनी का नाम तय करके सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दें।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला