ईरान के ड्रोन की वजह से टूटी पाकिस्तानियों की टांगे, हिल जाएगा भारत !

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2026

ईरान ने बहरीन पर हमले तेज कर दिए हैं। बहरीन में मिलिट्री बेससेस के साथ अब रिहाइशी बिल्डिंग्स को भी निशाना बनाया जा रहा है। बहरीन ने कभी नहीं सोचा था कि उसे ऐसा दिन देखना पड़ेगा। लेकिन ईरानी हमलों के बीच बहरीन में रहने वाले पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों ने जो हरकत की है, उसे देखकर बहरीन के होश उड़ गए हैं। बहरीन पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों पर इतना भड़क गया है कि उसने ऐसा फैसला ले लिया जिसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है। दरअसल ईरान के ड्रोनस जब बहरीन के परखच्चे उड़ा रहे थे तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई लोग ईरान के समर्थन में जश्न मनाने लगे। ये पाकिस्तानी और बांग्लादेशी बहरीन पर ईरान के ड्रोनस हमलों के वीडियो बनाने लगे। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हंसने लगे। लेकिन इसके बाद बहरीन ने जो किया वो अपने आप में एक मिसाल है।

इसे भी पढ़ें: गजब बेइज्जती है! ट्रंप को कुछ समझ ही नहीं रहा ईरान, अब कहा- तुमसे बड़े आए-गए, कहीं खुद का सफाया न हो जाए

बहरीन के अधिकारियों ने पांच पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान इस प्रकार की है:

अफजल खान

मोहम्मद मोआज अकबर

अहमद मुमताज

अर्सलान अली सज्जाद

अब्दुल रहमान अब्दुल सत्तार

इस मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मोहम्मद इसराफेल मीर के रूप में हुई है।

वायरल वीडियो के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की

गृह मंत्रालय ने कहा कि आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद उन्हें ट्रैक किया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि ये गिरफ्तारियां गलत सूचना और दहशत के प्रसार को रोकने के लिए की गई हैं, और बताया कि संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। बहरीन के अधिकारियों ने निवासियों को सार्वजनिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सामग्री को ऑनलाइन साझा करने या प्रचारित करने के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court