सऊदी अरब में सामूहिक मौत की सजा पर अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका में प्रमुख डेमोक्रेट्स सांसदों ने सऊदी अरब में सामूहिक मौत की सजा दिए को लेकर चिंता व्यक्त की है और उस देश के साथ अमेरिका के संबंधों पर पुनर्विचार का आह्वान किया है। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने इस मुद्दे पर केवल अप्रत्यक्ष रूप से चिंता व्यक्त की है। सऊदी अरब ने मंगलवार को 37 नागरिकों का सर धड़ से अलग कर दिया था जिसमें करीब सभी लोग अल्पसंख्यक शिया समुदाय से थे। मौत के बाद एक व्यक्ति को सूली पर चढ़ाया गया और संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि जब आरोप लगाया गया था तब इनमें से कम से कम तीन व्यक्ति नाबालिग थे।

इसे भी पढ़ें: हज यात्रा करने वालो के लिए खुशखबरी, भारतीय यात्रियों के लिए सउदी ने दिया विशेष कोटा

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिका में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दावेदार सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने कहा कि सामूहिक मौत की सजा यह रेखांकित करती है कि अमेरिका के लिए सऊदी अरब में निरंकुश शासन के साथ संबंधों को फिर से परिभाषित करना कितना जरूरी हो गया है। सैंडर्स ने कहा कि अमेरिका को यह दिखाना चाहिए कि सऊदी अरब मानवाधिकारों का उल्लंघन जारी नहीं रख सकता। वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सीनेटर डायने फीनस्टीन ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद पहले ही अमेरिका से सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार करने की अपील की थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी