ईरानी हवाईक्षेत्र का उल्लंघन करने पर अमेरिकी ड्रोन को गिराया गया: मोहम्मद जवाद जरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने गुरुवार को कहा कि ‘‘ईरानी हवाईक्षेत्र का उल्लंघन’’ करने पर अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को गिराया गया। अपने दावों की पुष्टि की लिए उन्होंने निर्देशांक (अक्षांश और देशांतर की जानकारी) भी पेश किए। उन्होंने कहा कि ड्रोन को ‘‘कोह-ए-मुबारक के पास चार बजकर पांच मिनट पर निर्देशांक (25 डिग्री 59 43  उत्तर 57 डिग्री 02 25 पूर्व) में ड्रोन को निशाना बनाया गया। हमने अमेरिकी सैन्य ड्रोन को अपने समुद्री क्षेत्र से बरामद भी कर लिया है, जहां उसे गिराया गया था।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सेना ने कहा, जापानी टैंकर पर ईरान से मिलती-जुलती बारूदी सुरंग से हुआ हमला

जरीफ ने पहले ट्वीट किया था कि हम यह साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र जाएंगे कि ड्रोन हमारे हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और ‘‘अमेरिका झूठ बोल रहा है।’’ इससे पहले पेंटागन ने ईरान के अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराने की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में था। अमेरिका के ओमान की खाड़ी में टैंकरों पर हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।

 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड