यूक्रेन में अमेरिकी पत्रकार की रूसी सेना ने की गोली मारकर हत्या! पुलिस ने दी जानकारी

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2022

यूक्रेन और रूस के बीच महायुद्ध लगातार जारी हैं। रूस दिन पर दिन यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक होता जा रहा हैं। युद्ध के 19वें दिन रूस ने यूक्रेन के शहर खारकीव में भयंकर तबाही मचाई हैं। रूस लगातार खारकीव पर बमबारी कर रही है। कीव में भी लगातार एयर स्ट्राइक हमले को लेकर सायरन बजाए जा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित जहगों पर जाने की चेतावनी दी जा रही हैं। ताजा अपडेट के अनुसार लगातार हो रहे रूसी हमलों में कीव में एक अमेरिकी पत्रकार की मौत हो गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: कॉर्पोरेट सेक्टर की नौकरी छोड़, हाईड्रोपोनिक्स खेती से 50 हजार महीना कमा रहे नवीन शर्मा

द टाइम्स ने अपने प्रवक्ता द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "ब्रेंट रेनॉड की मौत के बारे में सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। ब्रेंट एक प्रतिभाशाली फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने वर्षों से द न्यूयॉर्क टाइम्स में योगदान दिया था। हालांकि उन्होंने अतीत में टाइम्स में योगदान दिया था (हाल ही में 2015 में), वह यूक्रेन में द टाइम्स में किसी भी डेस्क के लिए असाइनमेंट पर नहीं थे। शुरुआती रिपोर्ट्स कि उन्होंने टाइम्स के लिए काम किया क्योंकि उन्होंने टाइम्स प्रेस बैज पहना हुआ था जो कई साल पहले एक असाइनमेंट के लिए जारी किया गया था। न्येबितोव ने कहा कि रेनॉड को रूसी सेना ने इरपिन में गोली मार दी थी, लेकिन घटना का विवरण नहीं दिया। उन्होंने घायल पत्रकार की पहचान नहीं की।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये