Germany में अमेरिकी व्यक्ति ने दो महिला पर्यटकों पर हमला किया, एक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2023

बर्लिन। दक्षिणी जर्मनी के नेउशवांस्टीन कैसल के निकट दो महिला पर्यटकों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आस्ट्रिया की सीमा के निकट लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर बुधवार दोपहर यह घटना हुई। उसने एक बयान में बताया कि नजदीक स्थित केम्पटेन में अभियोजकों ने कहा कि घटना से कुछ देर पहले ही 30 वर्षीय संदिग्ध 21 और 22 वर्ष की इन महिला पर्यटकों से मिला था।

इसे भी पढ़ें: Biparjoy: पाकिस्तान में 82,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला को भी खड़ी ढलान से नीचे कथित तौर पर धकेल दिया। उसे हेलीकॉप्टर से एक अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शुरूआत में भाग गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि व्यक्ति भी एक पर्यटक है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा