Air India crash: पूरी जांच से पहले कैप्टन को दोष देना बिल्कुल गलत, अमेरिकी मीडिया ने लिखी AI-171 की नई कहानी, तो मिला तगड़ा जवाब

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2025

भारतीय पायलट महासंघ (एफआईपी) ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) में प्रकाशित एक लेख की कड़ी आलोचना की है, जिसमें अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे के लिए कैप्टन को गलत तरीके से दोषी ठहराने का आरोप लगाया गया है। डब्ल्यूएसजे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह दुर्घटना विमान में ईंधन नियंत्रण स्विच की गति से जुड़ी पायलट की गलती का परिणाम थी। एफआईपी प्रमुख सीएस रंधावा ने अमेरिकी मीडिया संस्थान की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते जारी विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट में दुर्घटना के लिए पायलटों को दोषी नहीं ठहराया गया है।  

एएआईबी रिपोर्ट से क्या पता चला?

एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों ईंधन नियंत्रण स्विच रन की बजाय कट-ऑफ स्थिति में पाए गए थे। रिपोर्ट में पायलटों के बीच हुई एक संक्षिप्त लेकिन भयावह बातचीत का हवाला दिया गया ह। जिसमें एक ने पूछा आपने ईंधन क्यों बंद किया। दूसरे ने जवाब दिया,मैंने ऐसा नहीं किया। हालाँकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस पायलट ने क्या बयान दिया, न ही यह बताया गया कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया था या दुर्घटनावश।

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक