एअर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द की गई

 Air India
ANI

सूत्र ने बताया कि यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और पूरा पैसा वापस या बाद की तारीख के लिए मुफ़्त में बुकिंग के विकल्प दिए गए। अधिकतर यात्रियों ने होटल में ठहरने का विकल्प चुना।

लखनऊ हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक बोइंग विमान में तकनीकी समस्या आ जाने के बाद शहर से दुबई जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

उड़ान आईएक्स 193 को बोइंग 737 मैक्स विमान से संचालित किया जाना था। सूत्र ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान में 155 से अधिक यात्री सवार होने वाले थे।

सूत्र ने बताया कि यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और पूरा पैसा वापस या बाद की तारीख के लिए मुफ़्त में बुकिंग के विकल्प दिए गए। अधिकतर यात्रियों ने होटल में ठहरने का विकल्प चुना। उड़ान को अब बृहस्पतिवार को लगभग उसी समय के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़