भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आया Indian Oil का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG किसी की नहीं है कमी, घबराएं नहीं लोग

By रितिका कमठान | May 09, 2025

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार और शुक्रवार की रात को पाकिस्तान की ओर से भारत में जम्मू के आबादी वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए है। भारत ने पाकिस्तान द्वारा हो रहे हमलों का जोरदार जवाब दिया है। इस स्थिति को देखकर लोगों में भीषण डर का माहौल बन गया है। 

आईओसीएल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया है। इसमें कंपनी ने कहा कि इंडियन ऑयल के पास देश भर में पर्याप्त ईंधन स्टॉक है। हमारी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं। घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं। कंपनी ने जनता से भी अपील की है कि वो शांत रहे और पेट्रोल पंप पर भी बिना वजह भीड़ ना लगाएं। लोगों के इस शांत व्यवहार से कंपनी को ईंधन की आपूर्ति पूरी करने में मदद मिलेगी। ये भी पता चलेगा कि सभी ग्राहकों को बिना देरी व बिना समस्या के पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सुविधा उपलब्ध हो।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है