Maharashtra में राजनीतिक उठापकट के बीच संजय राउत का दावा, अब कुछ ही दिनों के लिए सीएम हैं एकनाथ शिंदे

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल के पीछे तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गए हैं। इन सब के बीच शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने साफ तौर पर कहा है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। साथ ही साथ यह भी कहा कि शिवसेना से बगावत करने वाले 16 विधायकों को अयोग्य किया जाना निश्चित है। आपको बता दें कि शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उनसे बगावत कर ली है। वह एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस वाली सरकार में शामिल हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: अब कौन बनेगा नेता विपक्ष, कांग्रेस में कल होगी बैठक

पवार ने क्या कहा

NCP प्रमुख शरद पवार ने इस मौके पर कहा कि आज देश और महाराष्ट्र में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को अपनी एक दिखानी होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देशभर में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश