Xi ने मुझे बुलाया है...जापान से चीन संग तनाव के बीच ट्रंप ने बताया कब करेंगे बीजिंग का दौरा

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर अप्रैल में चीन की यात्रा करेंगे।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि उनके बीच फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत में यूक्रेन, रूस, फेंटेनाइल, सोयाबीन और अन्य कृषि उत्पादों पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने अपने ग्रेट फार्मर्स के लिए एक अच्छा और बहुत महत्वपूर्ण समझौता किया है और यह आगे और बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बातचीत 30 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया में हुई उनकी "बेहद सफल" बैठक के बाद हुई और दोनों पक्षों ने हाल के समझौतों को वर्तमान और सटीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

ट्रंप और शी के बीच फोन पर हुई बातचीत की सबसे पहले पुष्टि करने वाले बीजिंग ने राजकीय यात्राओं के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरूर बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ताइवान और यूक्रेन के मुद्दों पर चर्चा की। चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि शी ने ट्रंप से कहा कि ताइवान की चीन में वापसी ‘युद्धोत्तर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का एक अभिन्न अंग’ है और यह बीजिंग के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसका ट्रंप ने अपने पोस्ट में जिक्र नहीं किया। दोनों पक्षों की ओर से बातचीत के कुछ अंशों का उल्लेख नहीं करना इस बात का संकेत है कि दोनों महाशक्तियों के बीच अब भी कुछ मुद्दे हैं जबकि वे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बने व्यापार युद्ध को कम करने के लिए कई वार्ताओं के बाद साझा आधार तैयार करने पर जोर दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल को लेकर भारतीय लड़की को बीजिंग ने रुलाया, पूरे मामले पर मोदी की एंट्री ने पूरा चीन हिलाय

ट्रंप और शी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की हालिया टिप्पणियों के बाद चीन-जापान संबंध संकट भरे दौर से गुजर रहे हैं। ताकाइची ने कहा था कि अगर चीन ताइवान के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है तो जापान की सेना भी इसमें शामिल हो सकती है। जापान, अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी है। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है, जिसके बारे में चीन का कहना है कि वह उसी का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व